छत्तीसगढ़
सेल्फी के चक्कर में हाथी से पंगा...हाईवे पर ऐसा नजारा दिखा
jantaserishta.com
15 Sept 2026 1:00 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
कोरबा: कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज में इन दिनों एक लोनर नर हाथी लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। हाथी बार-बार जंगल से निकलकर हाईवे पर पहुंच रहा है, जिससे यातायात बाधित हो रहा है। सोमवार शाम हाथी पहले कटघोरा-अंबिकापुर हाईवे पर चोटिया के पास काफी देर तक घूमता रहा। इसके बाद वह कोरबी स्टेट हाईवे स्थित माटिन दाई मंदिर क्षेत्र तक पहुंच गया।
हाथी को सड़क पर देखकर राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों में उत्सुकता बढ़ गई। कई लोग उसका वीडियो बनाने और फोटो खींचने लगे। कुछ लोग तो हाथी के बेहद करीब पहुंचकर सेल्फी लेने का प्रयास करने लगे। इससे स्थिति अचानक खतरनाक हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोगों के लगातार करीब आने से हाथी आक्रामक हो गया और अचानक कुछ लोगों की ओर दौड़ पड़ा। हाथी को अपनी ओर आता देख वीडियो बना रहे लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ देर के लिए हाईवे का नजारा ऐसा हो गया, मानो सड़क पर दौड़ प्रतियोगिता चल रही हो। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।
हाथी के सड़क पर आने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद थी। टीम ने सायरन बजाकर हाथी को धीरे-धीरे जंगल की ओर खदेड़ा, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। रेंजर अभिषेक दुबे ने बताया कि क्षेत्र में करीब 32 हाथियों का दल घूम रहा है। इनमें से अलग हुआ अकेला नर हाथी अधिक आक्रामक हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि हाथी को देखने, फोटो या वीडियो बनाने अथवा सेल्फी लेने के लिए उसके करीब न जाएं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





