छत्तीसगढ़

मंत्री कश्यप ने विद्यार्थियों को दिया लक्ष्य हासिल करने का मंत्र

SHIDDHANT
21 Jun 2026 11:05 PM IST
मंत्री कश्यप ने विद्यार्थियों को दिया लक्ष्य हासिल करने का मंत्र
x
छग
Dantewada दंतेवाड़ा: जिले के गीदम विकासखंड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास, हीरानार का वन तथा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया और शिक्षा, संस्कार, अनुशासन तथा व्यक्तित्व विकास के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।
मंत्री कश्यप ने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने की सलाह दी। उन्होंने विद्यार्थियों से हल्बी और गोंडी भाषा की जानकारी ली तथा उनकी मातृभाषा से जुड़ाव पर सवाल किए। इसके साथ ही उन्होंने सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछते हुए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम की जानकारी भी ली।
संवाद के दौरान उन्होंने योग के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है और मन एकाग्र होता है, जिससे पढ़ाई में बेहतर परिणाम मिलते हैं। उन्होंने छात्रावास के विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लेने की प्रेरणा दी।
मंत्री ने कहा कि दंतेवाड़ा जिला प्राकृतिक, सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से समृद्ध है। विद्यार्थियों को मां दंतेश्वरी मंदिर
, साइंस सेंटर और वन मंदिर जैसे स्थलों का भ्रमण कर ज्ञान बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे भ्रमण से बच्चों में वैज्ञानिक सोच और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ती है। विधायक चैतराम अटामी ने भी विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन और अनुशासन का पालन करने की सलाह दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी, डीएफओ रामकृष्णा रंगानाथ वाय, अपर कलेक्टर राजेश पात्रे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Next Story