छत्तीसगढ़

Civil Hospital का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक, प्रबंधन को दिए कई निर्देश

Shantanu Roy
30 July 2024 8:20 PM IST
Civil Hospital का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक, प्रबंधन को दिए कई निर्देश
x
छग
Khairagarh. खैरागढ़। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य, जिला पंचायत उपाध्यक्ष व खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के शैडो विधायक विक्रांत सिंह ने खैरागढ़ के सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया, वही मरीजो से मिलकर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी लिया।। निरीक्षण के दौरान बीएमओ डॉ विवेक बिसेन ने हॉस्पिटल के सम्बंध में जानकारी दी।

इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू, टीके चन्देल, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष गिरजा चन्द्राकर, विकेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष शहर विनय देवांगन, कमलेश कोठले, नंद चन्द्राकर, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलिमा गोस्वामी, पार्षद देवीन कोठले, महेश गोस्वामी, हरप्रसाद वर्मा, लाला वर्मा,डॉ पंकज वैष्णव, डॉ आकाश कन्नौजे सहित कर्मचारी उपस्थित थे।
Next Story