छत्तीसगढ़
CG मौसम: मानसून की विदाई फिर भी बारिश की एंट्री, छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बदलेगा मौसम
jantaserishta.com
17 Oct 2026 8:50 AM IST

x
रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बीच दक्षिणी हिस्से में बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
आज, (17 अक्टूबर) को भी प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। इस दौरान बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। रायपुर में आज मौसम साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रह सकता है।
शुक्रवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 33.4°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 19°C पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो दिनों में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है।
Tagsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ मौसमछत्तीसगढ़ आज का मौसमChhattisgarhChhattisgarh weatherChhattisgarh weather today
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





