छत्तीसगढ़
RAIPUR पेपर मिल में हत्या, रॉड से प्रहार, पति-पत्नी गिरफ्तार
jantaserishta.com
23 Aug 2024 2:05 PM IST

x
पत्नी से छेड़छाड़ का आरोप.
रायपुर: राजधानी से लगे धनेली पेपर मिल में हत्या का मामला सामने आया है. युवक लक्ष्मण की रॉड से पीट-पीटकर हत्या से मिल में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि पत्नी से छेड़छाड़ के चलते आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने आरोपी पति मानिक राम मरावी और पत्नी आशा बाई मरावी को गिरफ्तार कर लिया है.
यह मामला धरसीवा थाना क्षेत्र का है. धरसीवा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी मानिक राम मारावी का परिवार और लक्ष्मण पड़ोसी हैं. लक्ष्मण देर रात आरोपी की पत्नी से छेड़छाड़ करने के लिए घर में घुसा था, इसकी जानकारी लगते ही आक्रोशित पति और पत्नी ने लक्ष्मण की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी.
पुलिस ने आरोपी पति और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के विरूद्ध हत्या की धाराओं में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
Tagsरायपुररायपुर न्यूज़रायपुर पुलिसधनेली पेपर मिलधनेली पेपर मिल हत्यापेपर मिलRaipurRaipur NewsRaipur PoliceDhaneli Paper MillDhaneli Paper Mill MurderPaper Mill
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





