छत्तीसगढ़

CG NEWS: हाईवा चलाते थाने पहुंचे नायब तहसीलदार, अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई

Nil dhankar
28 Jun 2024 6:50 AM IST
CG NEWS: हाईवा चलाते थाने पहुंचे नायब तहसीलदार, अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई
x
छग

गरियाबंद Gariaband News। देवभोग दौरे पर आए मंत्री से अवैध रेत परिवहन की शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है. एसडीएम हितेश पिस्दा के नेतृत्व में राजस्व अमला ने रेत से भरी हाईवा पकड़ी है. रात के अंधेरे में ओडिशा बार्डर से छत्तीसगढ़ की ओर हाईवा क्रमांक सीजी 23 एम 7913 आ रहा था. chhattisgarh news इसे नायब तहसीलदार विजय सिंह ने रोका. वाहन के रोकते ही चालक फरार हो गया.

Gariaband थोड़े देर में वाहन मालिक और पूर्व ठेकेदार मौके पर पहुंचा. प्रशासनिक अमला से बहस करने लगा. मौके पर तब तक एसडीएम पिस्दा और तहसीलदार सुनील भोई भी पहुंच गए. ठेकेदार के बहस को देखते हुए प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी. चालक फरार था इसलिए वाहन को नायब तहसीलदार विजय सिंह चलाते हुए थाने लेकर पहुंचे. एसडीएम ने पिस्दा ने जब्त वाहन की पुष्टि करते हुए आगे उचित कार्यवाही करने की बात कही है.


Next Story