छत्तीसगढ़
सेवा सेतु पोर्टल से नम्रता पटेल को घर बैठे मिला आय प्रमाण-पत्र
Shantanu Roy
1 July 2026 10:41 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में शासन की सेवाओं को आम नागरिकों तक सरल, सुगम और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के लिए डिजिटल व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुरू किए गए सेवा सेतु पोर्टल ने ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाना शुरू कर दिया है। रायगढ़ जिले के खरसिया तहसील अंतर्गत ग्राम जैमुड़ा निवासी नम्रता पटेल को इस डिजिटल पहल का सीधा लाभ मिला है, जिससे उन्हें समय पर आय प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ और अब वे विभिन्न शासकीय योजनाओं तथा छात्रवृत्ति का लाभ लेने के लिए पात्र हो सकी हैं। ग्राम जैमुड़ा निवासी नम्रता पटेल ने बताया कि उन्हें पढ़ाई और अन्य शासकीय सेवाओं के लाभ के लिए आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी।
इसी दौरान उन्हें सेवा सेतु पोर्टल की जानकारी मिली। पोर्टल के माध्यम से ग्राम और तहसील स्तर पर स्थापित सेवा सेतु केंद्रों के जरिए विभिन्न सरकारी सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है। नम्रता पटेल ने इस सुविधा का लाभ उठाते हुए अपने आय प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। उन्होंने 19 जून को सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत किया, जिसे प्रशासन द्वारा त्वरित प्रक्रिया के तहत 22 जून को अनुमोदित कर दिया गया। कुछ ही दिनों में उन्हें अपना आय प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। नम्रता पटेल ने बताया कि पहले जो काम कई दिनों और कभी-कभी महीनों में पूरा होता था, वह अब डिजिटल व्यवस्था के कारण बेहद आसान हो गया है। उन्हें न तो सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने पड़े और न ही अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस सुविधा से उनके समय और पैसे दोनों की बचत हुई है। उन्होंने इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





