छत्तीसगढ़

NEET UG-2026 पुनः परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 85 हजार से अधिक अभ्यर्थी हुए शामिल

SHIDDHANT
21 Jun 2026 10:47 PM IST
NEET UG-2026 पुनः परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 85 हजार से अधिक अभ्यर्थी हुए शामिल
x
छग
Bilaspur बिलासपुर: NEET (UG)-2026 की पुनः परीक्षा शनिवार को एक पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में कुल 215 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां लगभग 85,707 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
छत्तीसगढ़ में कुल 127 केंद्रों पर 45,973 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें रायपुर, बिलासपुर, भिलाईनगर/दुर्ग, अंबिकापुर, रायगढ़, राजनांदगांव, कोरबा, जगदलपुर, धमतरी, महासमुंद, जांजगीर, कांकेर, मनेन्द्रगढ़, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, बालोद, नारायणपुर, सुकमा और बीजापुर जैसे जिले शामिल रहे।
इसके अलावा महाराष्ट्र के नागपुर, गोंदिया, भंडारा और गढ़चिरौली में 46 केंद्रों पर 18,303 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे। मध्य प्रदेश के बालाघाट, छिंदवाड़ा और जबलपुर में 39 केंद्रों पर 17,832 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। ओडिशा के झारसुगुड़ा में 3 केंद्रों पर 3,619 अभ्यर्थी शामिल हुए।
परीक्षा के दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने आरपीएफ, जीआरपी, स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन के साथ मिलकर सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, रायगढ़, कोरबा सहित सभी प्रमुख स्टेशनों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात रहे। रेलवे और प्रशासनिक समन्वय से परीक्षा शांतिपूर्ण और बिना किसी बाधा के संपन्न हुई। अधिकारियों के अनुसार पूरे क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली और स्थिति सामान्य बनी रही।
Next Story