छत्तीसगढ़

पड़ोसियों ने घर में देखा खौफनाक मंजर, बिस्तर पर मिला महिला का शव

jantaserishta.com
12 Oct 2026 10:04 AM IST
पड़ोसियों ने घर में देखा खौफनाक मंजर, बिस्तर पर मिला महिला का शव
x
छत्तीसगढ़.
बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से महिला की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. भाटापारा ग्रामीण थाना अंतर्गत टोनाटार गांव में 50 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या कर दी गई. मृतका का शव उसके ही घर के बिस्तर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है, जिसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं. इस घटना के बाद से मृतका का पति गायब है.
पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान 50 वर्षीय रोहनी बंजारे के रूप में हुई है, जो अपने पति लखन बंजारे के साथ टोनाटार गांव में रहती थी. पड़ोसियों ने रोहनी के घर से काफी देर तक कोई हलचल न मिलने पर आवाज लगाई. अंदर से कोई जवाब न आने पर जब पड़ोसियों ने घर के भीतर जाकर देखा, तो उनके होश उड़ गए. रोहनी का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था और आसपास खून फैला हुआ था. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी गई.
सूचना मिलते ही थाना पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारिकी से मुआयना किया. प्रारंभिक जांच में मृतिका के पैरों और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं, जिसे देखकर महिला की हत्या किसी धारदार हथियार से की जाने की आशंका जताई गई है. कमरे की दीवारों और जमीन पर भी खून के छींटे साफ दिखाई दे रहे थे. पुलिस ने मौके से महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
घटना के बाद से मृतका का पति लखन बंजारे गायब चल रहा है. पुलिस ने पड़ोसियों और परिजनों से पूछताछ कर मामले की कड़ियां जोड़नी शुरू कर दी हैं. फिलहाल पुलिस हर संभावित एंगल से मामले की गहराई से जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story