छत्तीसगढ़

स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी, CMHO ने कहा - विभाग अलर्ट पर है

Nil dhankar
9 Aug 2024 3:35 PM IST
स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी, CMHO ने कहा - विभाग अलर्ट पर है
x
छग

बिलासपुर bilaspur news । बिलासपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। अपोलो अस्पताल में भर्ती स्वाइन फ्लू के दो मरीजों की मौत हो गई। मृत एक महिला कोरिया की और दूसरी जांजगीर चांपा जिले की रहने वाली है। CMHO डॉ प्रभात श्रीवास्तव ने की दोनों की मौत की पुष्टि की है। Apollo Hospitals

बता दें कि बारिश का मौसम शुरू होने के साथ ही प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मरीज बढ़ रहे हैं। अपोलो अस्पताल में बिलासपुर के संभाग के अन्य जिलों से आए मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें से कोरिया और जांजगीर-चांपा की रहने वाली महिला मरीजों की मौत हो गई। वहीं 4 अन्य मरीजों का इलाज चल रहा है।

CMHO डॉ प्रभात श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि की है। इलाजरत महिला मरीज बिलासपुर, GPM, जांजगीर और कोरिया के हैं। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट पर है और लोगों से लगातार सतर्कता बरतने की अपील कर रही है।

Next Story