छत्तीसगढ़

एक पेड़ मां के नाम अभियान, CM विष्णुदेव साय ने लगाया दहीमन का पौधा

Nil dhankar
4 July 2024 11:50 AM IST
एक पेड़ मां के नाम अभियान, CM विष्णुदेव साय ने लगाया दहीमन का पौधा
x

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "एक पेड़ मां के नाम अभियान" के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास परिसर में दहीमन का पौधा लगाया। प्रदेश में "एक पेड़ मां के नाम अभियान" से स्वस्फूर्त जुड़कर लोग पेड़ लगा रहे है। मुख्यमंत्री ने अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने अभियान में शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अधिकारियों को सीड बॉल का भी वितरण किया।

इस अवसर पर मंत्री लखनलाल देवांगन भी मौजूद रहे। सरगुजा अंचल में पाए जाने वाला दहीमन का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर है। स्थानीय प्रजाति का यह पौधा कई बीमारियों के कारगर इलाज में उपयोगी है।

Next Story