48 घंटे में 18 KG से अधिक गांजा और नशीले इंजेक्शन-टेबलेट बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़: रायगढ़ पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत पिछले 48 घंटे में बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में कुल 18.1632 किलोग्राम गांजा, नशीले इंजेक्शन एवं टैबलेट बरामद कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रायगढ़ रेलवे स्टेशन के पास कोतवाली पुलिस, साइबर सेल एवं आरपीएफ की संयुक्त टीम ने 15.1632 किलो गांजा के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा, वहीं प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन एवं टैबलेट बेचने की फिराक में घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा लैलूंगा पुलिस ने 3 किलो गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





