छत्तीसगढ़

पंचायत सचिव बर्खास्त, आजीवन कारावास की सजा के बाद आदेश जारी

jantaserishta.com
2 Sept 2026 2:14 PM IST
पंचायत सचिव बर्खास्त, आजीवन कारावास की सजा के बाद आदेश जारी
x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: जिला पंचायत बिलासपुर की सामान्य प्रशासन समिति द्वारा पारित प्रस्ताव के परिपालन में तत्कालीन पंचायत सचिव जनपद पंचायत तखतपुर मालती लोनिया को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। जिला पंचायत बिलासपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
मालती लोनिया के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण में न्यायालय द्वारा दोषसिद्ध पाए जाने के बाद उनके विरुद्ध पंचायत सेवा नियमों के तहत कार्रवाई की गई। जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में पारित प्रस्ताव के आधार पर उन्हें सेवा से बर्खास्त करने का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story