छत्तीसगढ़
रायपुर में लाश मिलने से दहशत, जानें पुलिस ने क्या बताया?
jantaserishta.com
27 Oct 2026 12:21 PM IST

x
देखें वीडियो.
रायपुर: रायपुर के लाभांडी स्थित बीएसयूपी कॉलोनी में देर रात एक युवक का खून से लथपथ शव मिला है। कॉलोनीवासियों की सूचना पर तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान लाभांडी निवासी पुणेश यादव के रूप में हुई है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, युवक की मौत छत से गिरने के कारण हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई करने की बात अधिकारी कह रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सूरजपुर नगर स्थित बीएसयूपी इलाके में युवक का शव पड़ा मिला था। शव पर खून लगा था। इसे देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शुरुआत में युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही थी। हालांकि पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवक की मौत छत से गिरने के कारण हुई है।
पुलिस के अनुसार, युवक के शरीर के दाहिनी तरफ चोट के निशान मिले हैं। मौत की असल वजह और चोट लगने की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। फिलहाल पुलिस इसे एक्सीडेंटल मामला मानकर जांच कर रही है। घटनास्थल की परिस्थितियों और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





