छत्तीसगढ़

रिमझिम बारिश के बीच जनदर्शन में मुख्यमंत्री साय से मिलने पहुंचे लोग

Nil dhankar
8 Aug 2024 11:19 AM IST
रिमझिम बारिश के बीच जनदर्शन में मुख्यमंत्री साय से मिलने पहुंचे लोग
x

रायपुर raipur news। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जनदर्शन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। रिमझिम बारिश के बीच जनदर्शन में मुख्यमंत्री से मिलने, उनसे अपनी समस्याएं बताने और उनके समाधान के लिए बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री निवास पहुंचे हुए है। Chief Minister Vishnudev Sai


बता दें कि हर सप्ताह गुरुवार को दोपहर 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनदर्शन चलेगा। यहां आम लोगों को सिविल लाइस स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास में एंट्री दी जाएगी। लोगों को अपनी समस्याओं का आवेदन मुख्यमंत्री के नाम लेकर जाना होगा। शिकायत से जुड़े दस्तावेज साथ रखने होंगे। इस जनदर्शन में मुख्यमंत्री जनता के सुझाव भी लेंगे। इसके अलावा सरकारी योजनाओं से उन्हें मिलने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी ली जाएगी।

सीएम विष्णुदेव साय ने 27 जून को पहला सीएम जनदर्शन रायपुर मुख्यमंत्री निवास में लगाया था। जिसके बाद अगले हफ्ते के 4 जुलाई को दूसरा सीएम जनदर्शन लगाया गया था। 11 जुलाई से लेकर 1 अगस्त तक किसी न किसी कारण से जनदर्शन स्थगित होता रहा है।

Next Story