छत्तीसगढ़

उड़िसा से गांजा लाकर राजनांदगांव में खपाने की थी योजना, तीन युवक महासमुंद में धराए

jantaserishta.com
31 Aug 2026 9:10 AM IST
उड़िसा से गांजा लाकर राजनांदगांव में खपाने की थी योजना, तीन युवक महासमुंद में धराए
x
छत्तीसगढ़.

महासमुंद: जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन निश्चय” के तहत महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर सघन वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक डिजायर कार से 12.260 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में कार सवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गांजा, कार और चार मोबाइल फोन सहित कुल 11 लाख 40 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस के मुताबिक जिले में गांजा सहित अन्य अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, परिवहन और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट बैरियर पर आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा की ओर से एक सफेद रंग की डिजायर कार क्रमांक CG 08 BF 7700 में कुछ लोग गांजा लेकर आ रहे हैं।
सूचना मिलते ही चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस टीम को अलर्ट किया गया। कुछ देर बाद संदिग्ध डिजायर कार चेक पोस्ट पर पहुंची, जिसे पुलिस टीम ने रोक लिया। कार में तीन युवक सवार थे। पूछताछ में तीनों ने खुद को राजनांदगांव का निवासी बताया।
पुलिस ने कार की सघन तलाशी ली तो उसमें 12.260 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके बाद तीनों युवकों से कड़ाई से पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया कि वे गांजा ओडिशा के पदमपुर-जोगीमुड़ा क्षेत्र से खरीदकर लाए थे और इसे राजनांदगांव ले जाकर खपाने की योजना थी।
पुलिस ने मामले में खिलेश मंडावी पिता लीला राम उम्र 29 वर्ष निवासी दुर्गा चौक मनोहर पान ठेला राजनांदगांव, अजय मार्कण्डेय पिता कृष्ण मार्कण्डेय उम्र 26 वर्ष निवासी मलाईडाबरी हाल तुलसीपुर थाना सिटी कोतवाली राजनांदगांव और प्रेम दास मानिकपुरी पिता कमलेश दास मानिकपुरी उम्र 19 वर्ष निवासी रानीसागर थाना बसंतपुर राजनांदगांव को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के कब्जे से बरामद 12.260 किलो गांजा की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपए बताई गई है। इसके अलावा करीब 5 लाख रुपए कीमत की डिजायर कार और लगभग 40 हजार रुपए कीमत के चार मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार जब्त की गई पूरी संपत्ति की अनुमानित कीमत 11 लाख 40 हजार रुपए है।
तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब गांजा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और इसकी सप्लाई चेन के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story