छत्तीसगढ़

उड़ीसा से दिल्ली तक गांजा पहुंचाने की साजिश नाकाम, धमतरी में 20 KG गांजे के साथ दो गिरफ्तार

jantaserishta.com
9 Sept 2026 2:36 PM IST
उड़ीसा से दिल्ली तक गांजा पहुंचाने की साजिश नाकाम, धमतरी में 20 KG गांजे के साथ दो गिरफ्तार
x
छत्तीसगढ़.
धमतरी: पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत थाना सिहावा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ओडिशा की ओर से बाइक पर गांजा लेकर आ रहे दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है।
मुखबिर की सूचना पर रतावा नाका के पास घेराबंदी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सिहावा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक स्लेटी रंग की रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल (क्रमांक DL-3SFD 9699) में दो संदिग्ध व्यक्ति ओडिशा की ओर से अवैध गांजा लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मेन रोड रतावा फॉरेस्ट नाका के सामने घेराबंदी की।
हुलिए और वाहन क्रमांक के आधार पर मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। दोनों आरोपियों के पास मौजूद ट्रॉली बैग और सफारी बैग की विधिवत जांच करने पर सेलोटेप से पैक किया हुआ कुल 20 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके से गांजा के साथ परिवहन में इस्तेमाल की जा रही 1,50,000 रुपये कीमत की रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल और 10,000 रुपये का ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया है। इस प्रकार कार्रवाई में कुल 11,80,000 रुपये का मशरूका बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
एहतेशाम (27 वर्ष), पिता: इस्लाम, निवासी: बेहडा सादात, ककरौली, जिला: मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)
तुषार कश्यप (23 वर्ष), पिता: अनिल कुमार कश्यप, निवासी: एफ 178, गली नं. 05, चांद बाग, करावल नगर, उत्तर पूर्वी दिल्ली
न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिहावा में अपराध क्रमांक 70/2026, धारा 20(ख) एनडीपीएस (नारकोटिक) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें 9 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया और अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।
धमतरी पुलिस ने कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार और तस्करी में शामिल तत्वों के खिलाफ ऐसी सख्त वैधानिक कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story