
x
छत्तीसगढ़.
जगदलपुर: बस्तर में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पिछले दो दिनों में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में करीब 56 किलो गांजा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कुल कीमत करीब 28 लाख 7 हजार रुपए बताई गई है।
पहले मामले में आरोपी ओडिशा से स्कूटी पर गांजा लेकर जगदलपुर आ रहा था, जिसे आड़ावाल रेलवे फाटक के पास पकड़ा गया। दूसरे मामले में आरोपी ने करीब 42 किलो गांजा अपने घर के आंगन की बाड़ी में जमीन के अंदर प्लास्टिक ड्रम में और घर के अंदर बोरी में छिपाकर रखा था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
बोधघाट पुलिस को 30 अगस्त की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति नीले रंग की स्कूटी (CG 17 KX 3018) से ओडिशा से नानगुर होते हुए आड़ावाल रेलवे फाटक की तरफ से जगदलपुर आ रहा है। उसके पास सफेद बोरी में गांजा रखा है और वह इसे बिक्री के लिए लेकर जा रहा है।
सूचना के बाद पुलिस टीम ने रेलवे फाटक के पास MCP कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध स्कूटी को रोककर चालक से पूछताछ की गई। उसने अपना नाम लखमू नाग (33), निवासी कावापाल नाका पारा, थाना नानगुर, जिला बस्तर बताया।
तलाशी के दौरान स्कूटी में रखी सफेद बोरी से 14.144 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक इसकी कीमत 7 लाख 7 हजार 200 रुपए है। इसके अलावा आरोपी के पास से एक पुराना वीवो मोबाइल, नीले रंग की स्कूटी और 500 रुपए नगद भी जब्त किए गए। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 7 लाख 42 हजार 200 रुपए बताई गई है।
दूसरी कार्रवाई करपावंड थाना क्षेत्र के छतौड़ी गांव में 31 अगस्त को की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव का लालू प्रसाद बघेल (25) अपने घर में बिक्री के लिए गांजा छिपाकर रखा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम गांव पहुंची और आरोपी के घर की तलाशी ली।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने घर के आंगन की बाड़ी में गड्ढा खोदकर उसमें प्लास्टिक ड्रम जमीन के अंदर दबा रखा था। इस ड्रम में गांजा रखा गया था। इसके अलावा घर के अंदर एक सफेद बोरी में भी गांजा छिपाकर रखा गया था।
पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में दोनों स्थानों से करीब 42 किलो गांजा जब्त किया। इसकी कीमत करीब 21 लाख रुपए बताई गई है। आरोपी के पास से एक पुराना टच स्क्रीन मोबाइल और 1200 रुपए नकद भी जब्त किए गए। पुलिस के मुताबिक आरोपी गांजा बिक्री के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। SP का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
पहले मामले में बोधघाट थाना प्रभारी निरीक्षक टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में टीम ने काम किया। वहीं दूसरे मामले में करपावंड थाना प्रभारी निरीक्षक दिलबाग सिंह के नेतृत्व में टीम ने भारी मात्रा में गांजा की खेप बरामद की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





