छत्तीसगढ़

Raigarh: ओवरलोड ट्रक का ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान

Shantanu Roy
7 Jun 2024 9:35 PM IST
Raigarh: ओवरलोड ट्रक का ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान
x
छग
Raigarh. रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल सड़क दुर्घटनाओं को लेकर बेहद गंभीर हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात पुलिस व सभी थाना, चौकी प्रभारी को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार माेटर व्हीकल एक्ट कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के पालन में प्रतिदिन यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग व चालानी कार्यवाही की जा रही है । इसी कड़ी में आज सुबह रायगढ़-पूंजीपथरा मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग दौरान ट्रक क्रमांक सीजी 7 सीपी 0232 में फैक्ट्री मटेरियल क्षमता से अधिक लोड पाया गया। वाहन का पंचनामा कर ट्रैफिक डीएसपी श्री रमेश कुमार चंद्रा द्वारा वाहन चालक नवीन यादव निवासी जमुई (बिहार) हाल मुकाम भिलाई दुर्ग का माेटर व्हीकल एक्ट की धारा 113/194 के तहत ₹44,000 का चालान काटा गया है। यातायात पुलिस की आगे भी यातायात मानदंडों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
Next Story