छत्तीसगढ़
रायपुर में रेलवे ठेकेदार पर 25 हजार का जुर्माना, सभापति ने दिया आदेश
Shantanu Roy
7 Nov 2026 9:34 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में रेलवे स्टेशन गेट नंबर 2 से फाफाडीह चौक तक मुख्य मार्ग के डिवाइडर पर मिट्टी फैलाने और गंदगी करने के मामले में नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। रेलवे विकास कार्यों के लिए अनुबंधित ठेकेदार आरवि कंस्ट्रक्शन पर रायपुर नगर निगम ने 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। नगर निगम के सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान सड़क पर फैली मिट्टी और गंदगी देखकर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को जमकर फटकार लगाते हुए निगम अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार, रायपुर रेलवे स्टेशन परिसर में विकास कार्यों के लिए अनुबंधित आरवि कंस्ट्रक्शन द्वारा रेलवे स्टेशन गेट नंबर 2 से फाफाडीह चौक तक मार्ग के डिवाइडर पर मिट्टी फैलाई गई थी। इसके कारण मुख्य सड़क पर गंदगी फैल गई थी। सड़क पर फैली मिट्टी से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विशेष रूप से दीप पर्व के दौरान इस अव्यवस्था के कारण लोगों को असुविधा हो रही थी। नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने रमण मंदिर वार्ड क्रमांक 14 क्षेत्र का स्कूटी से निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन गेट नंबर 2 से फाफाडीह चौक तक मुख्य मार्ग की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सड़क के डिवाइडर पर फैली मिट्टी और उससे उत्पन्न गंदगी देखकर सभापति नाराज हो गए। उन्होंने मौके पर ही संबंधित रेलवे ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कड़ी फटकार लगाई। सभापति राठौड़ ने कहा कि मुख्य मार्ग पर इस प्रकार मिट्टी फैलने से आम नागरिकों को परेशानी हो रही है। उन्होंने दीप पर्व के दौरान राहगीरों और वाहन चालकों को हो रही असुविधा को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सभापति ने रेलवे के संबंधित अधिकारियों से भी तत्काल चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को मुख्य मार्ग पर फैली मिट्टी और गंदगी की जानकारी देते हुए संबंधित ठेकेदार को तलब करने और उसके खिलाफ नोटिस जारी कर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। सभापति सूर्यकान्त राठौड़ के निर्देश पर रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक 2 के जोन कमिश्नर पी. डी. धृतलहरे ने रेलवे के अनुबंधित ठेकेदार आरवि कंस्ट्रक्शन को लिखित नोटिस जारी किया। इसके साथ ही ठेकेदार पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाने की कार्रवाई की गई है।
नगर निगम की ओर से जारी नोटिस में संबंधित ठेकेदार को तीन दिनों के भीतर जोन क्रमांक 2 के जोन कमिश्नर के समक्ष उपस्थित होकर अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में नियमानुसार आगे की कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है। सभापति राठौड़ ने जोन क्रमांक 2 के जोन कमिश्नर पी. डी. धृतलहरे और जोन स्वास्थ्य अधिकारी बारोन बंजारे को निर्देशित किया कि संबंधित ठेकेदार के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मुख्य मार्ग पर फैली मिट्टी और गंदगी को तत्काल हटाने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाने के भी कड़े निर्देश दिए।
नगर निगम सभापति ने स्पष्ट किया कि मुख्य मार्ग पर गंदगी और अव्यवस्था के कारण आम नागरिकों को होने वाली परेशानी को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। फिलहाल नगर निगम ने आरवि कंस्ट्रक्शन पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए नोटिस जारी किया है। ठेकेदार को तीन दिनों में लिखित जवाब देना होगा। वहीं, रेलवे स्टेशन गेट नंबर 2 से फाफाडीह चौक तक सड़क पर फैली मिट्टी हटाकर सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए निगम अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
Next Story





