छत्तीसगढ़

Raipur Breaking: हजारों समर्थक लेकर विधानसभा घेराव करने निकले थे प्रमोद दुबे

Nil dhankar
24 July 2024 3:11 PM IST
Raipur Breaking: हजारों समर्थक लेकर विधानसभा घेराव करने निकले थे प्रमोद दुबे
x

प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं बिजली बिल में भारी बढ़ोतरी को लेकर विधानसभा घेराव में शामिल होने कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे हजारों समर्थकों के साथ पहुंचे थे

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेसी विधानसभा का घेराव करने निकल गए है। कानून व्यवस्था, बलौदाबाजार हिंसा समेत कई मुद्दों को लेकर कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे हैं। विधानसभा मार्ग को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। -जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने 5 लेयर की बैरिकेडिंग की है। विपक्ष में आने के बाद कांग्रेस पार्टी का ये सबसे बड़ा प्रदर्शन रहा।


प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने कहा- पत्रकार ने मुझसे पूछा कि अभी तो भाजपा सरकार को सिर्फ 6 माह हुआ हैं, फिर विधानसभा घेराव की जरूरत क्यों पड़ी। मैंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के लिए जीती है, मरती है। जब प्रदेश की सरकार नींद में है, तो उसे जगाने के लिए, उसकी नींद तोड़ने के लिए ऐसा करना पड़ा।

पायलट ने कहा- ये सरकार घमंड में है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमें करती है। अपनी नाकामी छिपाने के लिए, आम जन को परेशान करती है। बलौदाबाजार के लोगों से पूछो, हिंसा फैलाने कौन लोग आए थे। सूचना तंत्र सो रहा था। ये सरकार रायपुर से नहीं दिल्ली से चलती है। हम हिंसा में विश्वास नहीं करते, जो हिंसा करे उसकी निंदा करती है। लेकिन हम लोगों, किसानों की आवाज उठाते आए हैं।


Next Story