छत्तीसगढ़

Raipur Breaking: पुरानी बस्ती में चाकू लेकर घूमते बदमाश गिरफ्तार

Shantanu Roy
8 Oct 2024 12:01 AM IST
Raipur Breaking: पुरानी बस्ती में चाकू लेकर घूमते बदमाश गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के मार्गदरशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने व चाकुबाजो के ऊपर कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस के कार्य से अवैध रुप से चाकू रखे चाकूबाज को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।


विवरण इस प्रकार है कि मुखबिर से सूचना मिला कि ब्रह्मदेव मंदिर के सामने भाटा गांव में जितेंद्र साहू उर्फ़ जरहा नाम का लड़का अपने पास चाकू रखा है कि सूचना पर तत्काल कोई गंभीर अपराध की घटना घटित न हो की आशंका पर घटनास्थल पर रवाना हुआ मुखबिर के बताए अनुसार लड़के को पकड़ कर तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक अवैध रूप से स्टील का चाकू रखे मिला आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 412/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को दिनांक 07.10.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

नाम आरोपी- जितेंद्र साहू उर्फ़ जरहा पिता रामाधार साहू उम्र 22 वर्ष निवासी गणेश चौक छिरापारा भाटा गांव थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर।
Next Story