छत्तीसगढ़

Raipur Breaking: कबीर नगर में मर्डर, 2 आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
6 July 2024 10:24 PM IST
Raipur Breaking: कबीर नगर में मर्डर, 2 आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। मृतक मोहम्मद मुकीम निवासी अवधपारा सोनडोंगरी थाना कबीर नगर को आरोपियों द्वारा पुराने हुए विवाद को लेकर गाली गलौज करते हुए अपने पास रखे धारदार चाकू से सीने में घोपकर तथा बाएं हाथ के भुजा के पास मारकर चोट पहुंचाये जिससे मुकीम खान लहूलुहान हो गया और बेहोश हो गया जिसे उपचार हेतु एम्स अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर द्वारा मृत्यु होना बताएं की सुचना पर आरोपियों के विरोध थाना कबीर नगर में 147/2024 धारा 294,302,34 भा. द. वि. कायम किया गया था। विवेचना दौरान प्रकरण मे एक आरोपी मोहम्मद अल्ताफ को दिनांक 02.07.24 को
गिरफ्तार किया

ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया था, प्रकरण के अन्य फरार 02 आरोपियों के संबंध में मुखबिर लगाकर लगातार पतासाजी किया जा रहा था कि दिनांक 04.07.2024 को आरोपी मोह. आरिफ द्वारा माननीय न्यायालय में सरेंडर करने पर गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड लिया गया था। एवं आज दिनांक 06.07.2024 को विधि से संघर्षरत बालक को उसके परिजन द्वारा थाना उपस्थित करने पर प्रकरण में गिरफ्तार किया जाकर आरोपी मोहम्मद आरिफ एवं विधि से संघर्षरत बालक दोनों को ज्यूडिशियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी-
01) मोहम्मद आरिफ पिता मोहम्मद अल्ताफ उम्र 24 साल, साकिन ग्राम गेसुला मथुरा विद्दूपुर जिला वैशाली बिहार हाल पता सोनडोंगरी अवधपारा खान मोहल्ला थाना कबीर नगर रायपुर (छ0ग0)
Next Story