छत्तीसगढ़

Raipur Breaking: महिला थाना की TI गिरफ्तार, रिश्वत लेते ACB ने पकड़ा

Shantanu Roy
5 July 2024 8:45 PM IST
Raipur Breaking: महिला थाना की TI गिरफ्तार, रिश्वत लेते ACB ने पकड़ा
x
छग
Raipur. रायपुर। महिला थाना प्रभारी गिरफ्तार की गई है। थाना प्रभारी वेदवती दरियो 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ACB रायपुर की टीम ने उसे मिली शिकायत की जांच के बाद यह कार्यवाही की। एक लंबे अर्से बाद एसीबी ने किसी पुलिस कर्मी को रिश्वत लेते पकड़ा है। इससे पूरे महकमे में हड़कंप है।
रायपुर में दहेज प्रताड़ना के मामले में अपराध दर्ज करने के नाम पर रिश्वत लेते रायपुर महिला थाने की TI वेदवती दरियो को ACB ने 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार किया है. महिला थाना प्रभारी ने प्रार्थिया प्रीति बंजारे से पति के खिलाफ FIR दर्ज करने के नाम पर 50 हजार की मांग की थी. जिसके बाद महिला के साथ 35 हजार में सौदा हुआ था।
Next Story