छत्तीसगढ़

RAIPUR BREAKING: नया बस स्टैंड में युवक से लूटपाट, 2 आरोपी की तलाश जारी

Shantanu Roy
11 Aug 2024 8:27 PM IST
RAIPUR BREAKING: नया बस स्टैंड में युवक से लूटपाट, 2 आरोपी की तलाश जारी
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी के टिकरापारा थाना इलाके में नए बस स्टैंड में युवक के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया है। मामलें में जानकारी देते हुए ASI नीलमणि साहू ने बताया है कि पीड़ित युवक राजस्थान निवासी है जो राजस्थान के निवासी रणवीर सिंह को दो अज्ञात ट्रेवलर्स के एजेंटों ने बस स्टैंड के पास स्थित तालाब के पास लेकर गए और वहां रणवीर के साथ मारपीट और लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। मामलें में पुलिस ने तत्काल दोनों आरोपी अकबर खान, साहिल खान जो कि साई ट्रेवल्स के एजेंट है। जिनके खिलाफ लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के मामलें में FIR दर्ज कर लिया है।
Next Story