छत्तीसगढ़

Raipur निगम ने अभियान चलाकर 30 मवेशियों को पकड़ा, गौठान में भेजा

Shantanu Roy
19 Sept 2024 6:50 PM IST
Raipur निगम ने अभियान चलाकर 30 मवेशियों को पकड़ा, गौठान में भेजा
x
छग
Raipur. रायपुर। उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के दिशा निर्देश अनुरूप रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं रायपुर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम के सभी जोनों द्वारा सड़क मार्गों में काउकेचर एवं विशेष टीम के श्रमवीरो की सहायता से आवारा मवेशियों की धरपकड़ करने अभियान सतत निरंतर जारी है। अभियान के तहत आज जोन 1 ने 2, जोन 3 की टीम ने मार्गो से 1 आवारा मवेषी की धरपकड़ कर गौठान में छोडा। जबकि जोन 4 ने 4, जोन 5 ने 3 आवारा मवेशियों की धरपकड़ की। जोन 6 की टीम ने 2 आवारा मवेशियों की धरपकड़ की। जोन 8 ने 10, जोन 9 ने 8 आवारा मवेशियों की धरपकड़ की। आज अभियान के तहत जोनों की काऊकैचर टीमों ने कुल 30 आवारा मवेशियों की धरपकड़ की आवारा मवेशियों की धरपकड़ का अभियान सतत निरंतर जारी रहेगा।
Next Story