छत्तीसगढ़
रायपुर LIVE वीडियो: आवारा सांड का आतंक, गोद में बच्चे को लिए बुजुर्ग पर किया हमला
jantaserishta.com
7 Oct 2026 10:56 AM IST

x
देखें वीडियो.
रायपुर: राजधानी रायपुर में मंगलवार को एक सांड ने सड़क पर जा रहे करीब 15 लोगों पर हमला कर दिया। घायलों में पूर्व महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कल्पना पटेल भी शामिल हैं। वहीं, सांड के हमले का एक CCTV वीडियो भी सामने आया है। इसमें सांड घर के बाहर बच्चे को गोद में लिए खड़े बुजुर्ग पर अचानक हमला करता और उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर मारता नजर आ रहा है।
सांड के हमले में घायल बुजुर्ग का अस्पताल में इलाज जारी है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि पूर्व महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कल्पना को बालाजी अस्पताल में एडमिट किया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांड को ट्रैंक्विलाइजर डार्ट से बेहोश किया। घटना डीडी नगर इलाके की है।
गौ सेवकों ने बताया कि करीब 2 महीने पहले सांड को कुत्ते ने काट लिया था। उनका कहना है कि इसी वजह से उसे रेबीज होने की आशंका है। इसके चलते वह आक्रामक हो गया और लोगों पर हमला कर उन्हें घायल करने लगा।
वहीं, इस घटना को लेकर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने चिंता जताई है और भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा, “भाजपा विधायक राजेश मूणत के कार्यकाल में क्षेत्र की यह स्थिति बेहद चिंताजनक है।”
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





