छत्तीसगढ़
रायपुर ग्रामीण पुलिस का एक्शन, संदिग्ध हालत में घूम रहे 8 युवकों पर कार्रवाई
Shantanu Roy
13 Sept 2026 5:20 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्रीमती श्वेता सिन्हा श्रीवास्तव के निर्देशन में जिले में संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार निगरानी और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत धरसींवा पुलिस ने क्षेत्र में संदिग्ध स्थिति में एकत्रित युवकों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने कुल 8 युवकों को पकड़कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
मुखबिर सूचना पर पहुंची पुलिस टीम
जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती चंचल तिवारी और एसडीओपी विधानसभा श्री वीरेंद्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारियों को क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना प्रभारी धरसींवा को क्षेत्र में कुछ युवकों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पंडित श्यामा चरण शुक्ल महाविद्यालय के पास पहुंचकर चेकिंग और निगरानी शुरू की।
समूह बनाकर खड़े मिले युवक
पुलिस के अनुसार, मौके पर रायपुर कमिश्नरेट क्षेत्र के उरला थाना अंतर्गत बाजार चौक उरला वार्ड क्रमांक 5 निवासी कुछ युवक एकत्रित होकर संदिग्ध स्थिति में समूह बनाकर खड़े मिले। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी युवकों को हिरासत में लिया और उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संभावित विवाद या अपराध को रोकने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है।
इन युवकों पर हुई कार्रवाई
पुलिस के अनुसार कार्रवाई की जद में आए युवकों में
प्रवीण साहू पिता दिलीप साहू, उम्र 20 वर्ष
मनीष मालिया पिता आनंद मालिया, उम्र 20 वर्ष
रितेश साहू पिता नागेंद्र साहू, उम्र 20 वर्ष
सुरेश साहू पिता परेटन साहू, उम्र 20 वर्ष
यशवंत सेन पिता मनोज सेन, उम्र 20 वर्ष
विकास विश्वकर्मा पिता स्वर्गीय विजय विश्वकर्मा, उम्र 20 वर्ष
दुबेंद्र मरावी उर्फ देवेंद्र मरावी पिता तुलसी मरावी, उम्र 19 वर्ष
तूनेश्वर साहू पिता परेटन साहू, उम्र 20 वर्ष शामिल हैं।
पुलिस की लगातार निगरानी जारी
रायपुर ग्रामीण पुलिस ने बताया कि जिले में असामाजिक गतिविधियों और अपराधों पर नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीमों को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों और सार्वजनिक आयोजनों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। किसी भी व्यक्ति को कानून व्यवस्था बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Next Story





