छत्तीसगढ़

Raipur: पिटबुल डॉग्स का आतंक, डिलीवरी बॉय समेत 2 युवक घायल

Nil dhankar
13 July 2024 6:08 PM IST
Raipur: पिटबुल डॉग्स का आतंक, डिलीवरी बॉय समेत 2 युवक घायल
x

रायपुर raipur news। राजधानी रायपुर में पार्सल छोड़ने आए एक युवक पर दो पिटबुल डॉग्स Pitbull Dogs ने जानलेवा अटैक कर दिया है। एक पिटबुल Pitbull ने अपने जबड़े को युवक के हाथों में फंसाया और उसे नोंचता रहा। तो वही दूसरा युवक के पैरों को काटते रहा। लहूलुहान युवक ने सड़क पर खड़ी कार के ऊपर चढ़कर अपनी जान बचाई। फिलहाल इस मामले में कॉलोनी वासियों के साथ स्थानीय पार्षद ने निगम कमिश्नर और पुलिस से शिकायत की है।

raipur crime news ये पूरा मामला Khamhardih Police Station खम्हारडीह थाना क्षेत्र के अनुपम नगर का है। कालीमाता वार्ड के स्थानीय पार्षद अमितेश भारद्वाज ने बताया कि यहां संध्या राव नाम की महिला रहती है जो पेशे से डॉक्टर है। उन्होंने घर पर 3 डॉग्स पालकर रखे हुए हैं। जिसमें दो पिटबुल ब्रीड और एक अन्य ब्रीड का है। शुक्रवार को इनके घर पर वॉलपेपर छोड़ने ऑटो में डिलीवरी बॉय आया था। उसने दरवाजे के अंदर एंट्री की।

तभी खुले घूम रहे 2 पिटबूल डॉग्स ने उस पर भौंकते हुए सीधे अटैक कर दिया। इस दौरान एक पिटबुल ने युवक के हाथों को अपने जबड़े पर दबा लिया। तो दूसरे ने उसके पैर को नोंचना शुरु कर दिया। दोनों कुत्तों के अटैक से डिलीवरी बॉय घबराकर बाहर की तरफ भागा। बावजूद वे युवक को लगातार काटते रहे।


Next Story