छत्तीसगढ़

Rape News: होटल में बुलाकर युवती से किया रेप, यूपी से रेपिस्ट गिरफ्तार

Shantanu Roy
1 July 2024 12:03 AM IST
Rape News: होटल में बुलाकर युवती से किया रेप, यूपी से रेपिस्ट गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। पीड़िता ने आरोपी रामनरेश गुप्ता के विरुद्ध लिखित शिकायत आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई की दिनांक 14.06. 2023 को आरोपी द्वारा उसे मिलने के लिए स्टेशन रोड रायपुर स्थित होटल बुलाकर जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और होटल वाली बात घर वालो को बता देने हेतु परेशान करते हुए शादी का दबाव डाला पीड़िता द्वारा मना करने पर उसका न्यूड वीडियो फोटो को पीड़िता के परिवार वालों के मोबाइल व्हाट्सएप पर भेज दिया।

लिखित शिकायत पर अपराध क्रमांक 241/2024 धारा 376 (2) (एन),509(ख) भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैल आरोपी-रामनरेश गुप्ता की पता तलाश हेतु उसके मोबाइल नंबर का लोकेशन प्राप्त कर टीम चित्रकूट उत्तर प्रदेश भेजा गया जहां टीम द्वारा आरोपी की पता तलाश हर संभव प्रयास कर किया गया काफी मशक्कत प्रयास के बाद आरोपी रामनरेश गुप्ता के मिलने पर पकड़कर थाना लाया गया आरोपी को दिनांक 30.06.2024 को माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड लिया गया।

नाम आरोपी- रामनरेश गुप्ता पिता गोविंद प्रसाद गुप्ता उम्र 34 साल ग्राम कुर्वी थाना कुर्वी जिला चित्रकूट उत्तरप्रदेश।
Next Story