छत्तीसगढ़
अफीम खेती कांड में बीजेपी नेता को राहत, 5 महीने से जेल में बंद विनायक ताम्रकार को जमानत
jantaserishta.com
2 Sept 2026 8:53 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
दुर्ग-भिलाई: दुर्ग जिले में करीब 5 एकड़ में अफीम की अवैध खेती के चर्चित मामले में पूर्व भाजपा नेता विनायक ताम्रकार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की कोर्ट ने मंगलवार को विनायक की जमानत मंजूर कर दी।
कोर्ट ने माना कि घटना के समय विनायक खेत में मौजूद नहीं था। उसके कब्जे से कोई नशीला पदार्थ भी बरामद नहीं हुआ है। मामले की जांच पूरी हो चुकी है और 29 जुलाई को आरोप पत्र भी दाखिल किया जा चुका है।
पुलगांव थाना क्षेत्र के समोद गांव में 6 मार्च को पुलिस ने करीब पांच एकड़ कृषि भूमि पर अफीम की अवैध खेती पकड़ी थी। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस, राजस्व, आबकारी, नारकोटिक्स नियंत्रण और जांच टीम के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।
टीम को खसरा नंबर 309 और 310 में बड़ी संख्या में अफीम के पौधे मिले थे। मौके से सह आरोपी विकास बिश्नोई को पकड़ा गया था। जांच में सामने आया कि जिस जमीन पर खेती मिली, वह मधुमति ताम्रकार और प्रीतिबाला ताम्रकार के नाम पर दर्ज है।
अभियोजन की ओर से विनायक ताम्रकार को मामले से जोड़ने के लिए खेत में मौजूद पानी, बिजली, पंप, फव्वारा, निगरानी कैमरे और खेती से जुड़ी दूसरी सुविधाओं का हवाला दिया गया था। वहीं बचाव पक्ष ने अदालत में कहा कि विनायक घटना के समय खेत में मौजूद नहीं थे। उनके कब्जे से किसी तरह का नशीला पदार्थ भी नहीं मिला। साथ ही जांच पूरी होने के बाद आरोप पत्र भी अदालत में पेश किया जा चुका है। विनायक 7 मार्च से जेल में थे।
Tagsदुर्ग अफीम खेती कांडबीजेपी नेता विनायक ताम्रकारविनायक ताम्रकार जमानतDurg opium cultivation caseBJP leader Vinayak TamrakarVinayak Tamrakar granted bail
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





