छत्तीसगढ़

लिफ्ट के बहाने चाकू की नोक पर लूट, नैला पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

Shantanu Roy
4 Sept 2026 12:03 AM IST
लिफ्ट के बहाने चाकू की नोक पर लूट, नैला पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
x
छग
Janjgir-Champa. जांजगीर-चांपा। जिले के नैला चौकी क्षेत्र में लिफ्ट मांगने के बहाने चाकू की नोक पर युवक से लूट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बाइक सवार युवक को रास्ते में रुकवाकर चाकू दिखाया और मारपीट करते हुए उससे रुपये की मांग की। रुपये नहीं होने पर आरोपियों ने उसका मोबाइल लूट लिया और फोन-पे के माध्यम से जबरन 4 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
Next Story