छत्तीसगढ़

Raipur में बिक रही सड़ी हुई मलाई, खाद्य विभाग की छापेमारी से खुलासा

Nil dhankar
2 July 2024 1:44 PM IST
Raipur में बिक रही सड़ी हुई मलाई, खाद्य विभाग की छापेमारी से खुलासा
x

रायपुर raipur news। खाद्य विभाग ने राजधानी रायपुर अवंती बाई चौक स्थित रामा डेरी Rama Dairy में छापा मारा. यहां से टीम को करीब 50 किलो सड़ी हुई मलाई मिली, जिसे नष्ट करवाया गया. खाद्य विभाग Food Department के अधिकारियों के मुताबिक पिछले कई दिनों से विभाग को सूचना मिल रही थी कि राजधानी रायपुर के कई डेरियों में अनहाईजेनिक तरीके से दूध-दही बेचा जा रहा है. जिसके बाद आज टीम औचक निरीक्षण करने निकली और टीम अवंती बाई चौक के रामा डेरी पहुंची. यहां जंग लगी हुई ट्रे में मलाई रखी हुई मिली.

chhattisgarh news अधिकारियों ने जब दुकान के अंदर रखे डीप फ्रिजर खुलवाया तो गंध से अधिकारी खुद परेशान हो गए, क्योंकि फ्रीज के अंदर कई दिनों से रखा हुआ क्रिम मौजूद था जो पूरी तरह से सड़ गया था और उसका रंग सफेद से मठमैला हो गया था. खाद्य विभाग की टीम ने इस सड़े क्रीम को नष्ट करने की कार्रवाई की और दुकान में मौजूद दूध-दही और क्रीम के सैंपल भी जब्त किए. अधिकारियों के मुताबिक राजधानी के विभिन्न डेरी में ये कार्रवाई जारी रहेगी.

Next Story