छत्तीसगढ़
खेती बचाओ अभियान: प्राकृतिक खेती के प्रति किसानों को किया जा रहा जागरूक
Shantanu Roy
22 Jun 2026 10:07 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। देशव्यापी “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत जिले में कृषि विभाग द्वारा 30 जून तक रासायनिक उर्वरकों के उपयोग और प्राकृतिक खेती के प्रति किसानों व आम नागरिकों में जागरूकता और जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से सतत कृषक चौपाल एवं कृषक संगोष्ठी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उप संचालक कृषि श्री एफ.आर. कश्यप के मार्गदर्शन में कृषि विभाग के अमले द्वारा गांव गांव पहुंचकर किसान, मजदूर श्रमिकों को खेत बचाओ अभियान का संदेश तथा समझाईश दी जा रही है। इसी क्रम में आज विकासखण्ड सरायपाली के छिंदपाली एवं दमोदरहा में कृषक चौपाल एवं कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में किसानों को खेती में बढ़ती लागत, मिट्टी की उर्वरता में कमी तथा फसल उत्पादन को प्रभावित करने वाले विभिन्न कारणों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान किसानों को मृदा परीक्षण (मिट्टी जांच) के महत्व, संतुलित एवं अनुशंसित मात्रा में उर्वरकों के उपयोग, जैविक खाद एवं हरी खाद के प्रयोग, जल संरक्षण, फसल चक्र अपनाने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही किसानों को यूरिया एवं डीएपी के विकल्प के रूप में एनपीके, एसएसपी, जैव उर्वरक, नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, जैविक खाद एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। किसानों को बताया गया कि नियमित मृदा परीक्षण एवं वैज्ञानिक खेती अपनाकर भूमि की उर्वरता बनाए रखी जा सकती है तथा उत्पादन लागत को कम करते हुए बेहतर उपज प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों के साथ खेती से जुड़ी समस्याओं एवं उनके समाधान पर चर्चा की गई। किसानों ने भी अपने अनुभव साझा किए तथा विभागीय अधिकारियों से विभिन्न कृषि योजनाओं एवं तकनीकों की जानकारी प्राप्त की गई।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





