छत्तीसगढ़

पूरे छत्तीसगढ़ में 38 जगहों पर सेवा ज्योति चौक का निर्माण होगा, CM साय का ऐलान

jantaserishta.com
7 Oct 2026 12:50 PM IST
पूरे छत्तीसगढ़ में 38 जगहों पर सेवा ज्योति चौक का निर्माण होगा, CM साय का ऐलान
x
देखें वीडियो.

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और सुशासन के 25 साल पूरे होने के मौके पर भाजपा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आज (7 अक्टूबर) छत्तीसगढ़ के सभी सांगठनिक जिलों में एक साथ ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाल रही है।

रायपुर में जोरा स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में सीएम साय शामिल हुए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में 38 जगहों पर सेवा ज्योति चौक का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा तेलीबांधा चौक को सेवा ज्योति संकल्प चौक के रूप में विकसित करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर भाजपा देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चला रही है। अभियान का उद्देश्य मोदी के 25 साल के जनसेवा और सुशासन के कार्यों को लोगों तक पहुंचाने के साथ विकसित भारत-2047 के संकल्प से लोगों को जोड़ना है।
इसी कड़ी में 7 अक्टूबर को देशभर के जिला मुख्यालयों पर ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ निकाली जा रही है। अभियान के तहत सेवा, जनभागीदारी, स्वच्छता, जनसंपर्क और केंद्र-राज्य सरकार की योजनाओं से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story