छत्तीसगढ़
दिव्यांगों एवं वरिष्ठ नागरिकों के चेहरों पर मुस्कान, शिविर में मिले सहायक उपकरण
Shantanu Roy
8 Jun 2026 9:07 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के दिशा-निर्देशानुसार ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत सुशासन को धरातल पर लाने तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से सोमवार को कोयिा जिला के जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर की ग्राम पंचायत तरगवां में जिला स्तरीय समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को उनकी आवश्यकता अनुसार सहायक उपकरण वितरित किए गए। सहायक उपकरणों का वितरण छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, मछलीपालन तथा पशुधन विकास विभाग के मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम, विधायक भइया लाल राजवाड़े तथा कलेक्टर रोक्तिमा यादव के करकमलों से किया गया।
शिविर में ग्राम कसरा निवासी जगमोहन (पिता सुखदेव) को आवागमन सुगम बनाने हेतु ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। इसी प्रकार ग्राम कुसुमदुगा निवासी 72 वर्षीय बालकृष्ण (पिता जानसाय) तथा ग्राम चेरवापारा निवासी 80 वर्षीय धनसाय (पिता ननका) को व्हीलचेयर प्रदान कर लाभान्वित किया गया। इसके अतिरिक्त 06 वरिष्ठ नागरिकों को समाज कल्याण विभाग की ओर से छड़ी एवं अन्य आवश्यक सहायक उपकरण वितरित किए गए। सहायक उपकरण मिलने पर दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। उन्होंने शासन-प्रशासन के इस संवेदनशील प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े एवं जिला पंचायत सदस्य गीता राजवाड़े भी उपस्थित रहीं। इसके अलावा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत डॉ आशुतोष चतुर्वेदी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं एसडीएम अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि सभी विभागों के जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





