छत्तीसगढ़
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन
Shantanu Roy
15 Aug 2026 6:17 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। राज्य शासन की मंशानुरूप स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में तीन दिवसीय विशेष छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन जनसंपर्क विभाग द्वारा किया जा रहा है। प्रदर्शनी ‘हर घर तिरंगा’, ‘वंदे मातरम एवं ‘भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस’ की थीम पर आधारित है। प्रदर्शनी के माध्यम से आम नागरिकों, युवाओं एवं विद्यार्थियों को देश के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता से परिचित कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर आज विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा विशेष छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। साथ ही नगर पालिका उपाध्यक्ष देवी चंद राठी सहित गणमान्य नागरिकों ने छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शित छायाचित्रों एवं ऐतिहासिक जानकारी का अवलोकन करते हुए प्रदर्शनी की सराहना की।
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। प्रदर्शनी हमारी युवा पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम की गाथाओं से जोड़ने का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करता है। विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि ‘भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस’ हमें इतिहास के उस दौर की पीड़ा और संघर्ष को स्मरण करने का अवसर देता है, जब लाखों लोगों को विस्थापन और कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। इतिहास को याद करने का उद्देश्य अतीत की पीड़ा से सीख लेकर देश में शांति, सद्भाव, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है। उन्होंने जिलेवासियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में तिरंगा फहराने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
विशेष छायाचित्र प्रदर्शनी में भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े महत्वपूर्ण घटनाक्रमों, स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान, राष्ट्रीय ध्वज की गौरवगाथा, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता तथा भारत के गौरवशाली इतिहास से संबंधित छायाचित्रों को आकर्षक एवं जानकारीपूर्ण ढंग से प्रदर्शित किया गया है। साथ ही भारत विभाजन की विभीषिका से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों को भी छायाचित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। प्रदर्शनी में ‘हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया जा रहा है। वहीं वंदे मातरम की थीम के माध्यम से राष्ट्र प्रेम, राष्ट्रीय गौरव और स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों को स्मरण किया जा रहा है। प्रदर्शनी में लगाए गए छायाचित्र दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। तीन दिवसीय यह प्रदर्शनी 15 अगस्त 2026 तक आम नागरिकों के अवलोकन के लिए जारी रहेगी। नागरिकों से अपील की गई है कि वे प्रदर्शनी का अवलोकन कर स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास, राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी जिम्मेदारी और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करें।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





