छत्तीसगढ़

पार्षद कार्यालय पर पथराव, कांच टूटा; महिला पर केस दर्ज

jantaserishta.com
26 Aug 2026 9:15 AM IST
पार्षद कार्यालय पर पथराव, कांच टूटा; महिला पर केस दर्ज
x
रायपुर न्यूज.
रायपुर: राजधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत झंडा चौक पंडरी स्थित पार्षद कार्यालय के बाहर गाली-गलौज और पथराव की घटना सामने आई है। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 और 324(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार, घटना 25 अगस्त 2026 की शाम लगभग 4:00 बजे की है। शिकायतकर्ता मनीष बेहरा ने बताया कि वे अपने भाई और झंडा चौक पंडरी के पार्षद कैलाश बेहरा के साथ 'बेहरा ब्रदर्स सप्लायर' नाम से बिल्डिंग मटेरियल की दुकान और पार्षद कार्यालय का संचालन करते हैं।
25 अगस्त की शाम जब मनीष कार्यालय के बाहर खड़े थे, उसी समय गीता बाई नाम की एक महिला वहां पहुंची। महिला ने स्थानीय पार्षद कैलाश बेहरा को संबोधित करते हुए अश्लील गालियां देनी शुरू कर दीं और कार्यालय पर पत्थर फेंक दिया। पत्थर लगने से पार्षद कार्यालय के दरवाजे में लगा कांच टूट गया।
घटना के वक्त मौके पर मौजूद मेहूल कुमार बेहरा ने भी इस पूरे वाकये को देखा। घटना के बाद शिकायतकर्ता ने थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story