छत्तीसगढ़
सुहेला पुलिस की कार्रवाई, 90 पाव अवैध शराब के साथ शराब कोचिया गिरफ्तार
Shantanu Roy
23 Aug 2026 11:21 PM IST

x
छग
Baloda Bazar-Bhatapara. बलौदाबाजार-भाटापारा। जिले में अवैध शराब बिक्री और परिवहन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत सुहेला थाना पुलिस ने एक शराब कोचिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 90 पाव अवैध देशी मसाला और अंग्रेजी गोवा शराब बरामद की है। इसके साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के कुशल निर्देशन में की गई। जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में सुहेला थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब लेकर बिक्री करने जा रहा है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई। थाना सुहेला पुलिस ने बुडगहन भांठा के पास घेराबंदी की। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से पहुंचा, जिसे पुलिस ने रोककर जांच की। जांच के दौरान आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान देवकुमार मनहरे उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम सोनबरसा थाना भाटापारा ग्रामीण के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 90 पाव देशी मसाला और अंग्रेजी गोवा शराब जब्त की है। जब्त शराब की कीमत करीब 9 हजार 800 रुपये बताई गई है। इसके अलावा शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही पल्सर मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सुहेला में अपराध क्रमांक 152/2026 दर्ज किया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अवैध शराब बिक्री और परिवहन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी शराब कहां से लेकर आया था और इसे कहां खपाने की तैयारी थी। मामले में जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। सुहेला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार को रोकने के लिए कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अवैध शराब का निर्माण, बिक्री और परिवहन करने वालों के खिलाफ किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी।
Next Story





