छत्तीसगढ़

कलेक्ट्रेट में सुसाइड की कोशिश, पेट्रोल लेकर पहुंची थी महिला

Nil dhankar
25 Sept 2024 3:19 PM IST
कलेक्ट्रेट में सुसाइड की कोशिश, पेट्रोल लेकर पहुंची थी महिला
x
छग

बिलासपुर bilaspur news। बिलासपुर कलेक्ट्रेट में आज उस वक्त हड़कंप मैच गया जब पेट्रोल और माचिस लेकर पहुंची एक महिला ने आत्मदाह की कोशिश की। महिला ने कलेक्ट्रेट में आवास की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। Bilaspur Collectorate

इस दौरान कुछ समय के लिए कलेक्टोरेट परिसर में हड़कंप मच गया, गनीमत रही की मौके पर मौजूद लेडी कॉन्स्टेबल ने उसे समय रहते रोक लिया और उसके पास से पेट्रोल से भरी बोतल और माचिस छीन ली।

जानकारी के अनुसार चांटीडीह में हाल ही में अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान महिला का घर तोड़ा गया था और उसे अब तक दूसरी जगह पर आवास अलॉट नहीं किया गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच गई है और महिला को समझाने की कोशिश की जा रही है।

Next Story