छत्तीसगढ़
आत्महत्या: कुएं में मिली लाश, पैरों से बंधा था पत्थरों का बोरा
jantaserishta.com
15 Sept 2026 1:29 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने आत्महत्या कर लिया है। युवक ने आत्महत्या के लिए जो तरीका अपनाया है वो हैरान कर देने वाला है। उसने पहले पत्थरों से भरे बोरे को रस्सी से अपने पैरों में बांध लिया और फिर कुएं में कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान कल्याणपुर गांव निवासी सुमेर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुमेर पहले भी दो बार अपनी जान देनी की कोशिश कर चुका था। एक बार उसने फांसी लगाने का प्रयास किया था, लेकिन पेड़ का डंगाल टूटने कि वजह से वह बच गया था।
दूसरी बार उसने कुएं में कूदकर जान देने की कोशिश की, लेकिन तैरने आने की वजह से वह बच गया था। सुमेर ने इस बार बड़े प्लानिंग से पैरों को रस्सी और पत्थर से बांधकर कुएं में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने बताया कि सुमेर सनकी प्रवृत्ति का व्यक्ति था, जिसकी गांव के लोगों से नहीं बनती थी। फिलहाल पुलिस ने मामले कि जांच में जुटी हुई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





