छत्तीसगढ़

कोरेक्स नाइट्रा बेचने वाले बदमाश का आतंक, बाइक से छोड़ने से मना करने पर मारपीट

jantaserishta.com
3 Sept 2026 12:46 PM IST
कोरेक्स नाइट्रा बेचने वाले बदमाश का आतंक, बाइक से छोड़ने से मना करने पर मारपीट
x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: बिलासपुर में मामूली विवाद पर नशीली दवा बेचने वाले आदतन बदमाश ने डंडे से एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। घायल युवक को तत्काल सिम्स में भर्ती कराया गया। बदमाश के डंडे से हमला करने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह युवक की पिटाई करते नजर आ रहा है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, तेलीपारा दरबार लॉज के पास लोधी गली निवासी पारस कौशिक कोरेक्स और नाइट्रा बेचने का अवैध कारोबार करता है। वह खुद भी पूरे दिन नाइट्रा के नशे में रहता है। आरोप है कि वह मोहल्ले के लोगों को डराता-धमकाता है और जान से मारने की धमकी देता है। उसकी हरकतों से मोहल्ले के लोग डरे-सहमे रहते हैं।
बुधवार को पारस दरबार लॉज के पास डंडा लेकर घूम रहा था। मौके पर गली नंबर-2 निवासी बाबू श्रीवास भी मौजूद था। पारस ने उसे बाइक से छोड़ने के लिए कहा। बाबू ने गाड़ी में पेट्रोल नहीं होने की बात कहते हुए उसे छोड़ने से इनकार कर दिया। इस पर पारस ने हाथ में रखे डंडे से उसके सिर पर जानलेवा हमला कर दिया।
आरोपी युवक ने बाबू श्रीवास पर हमला कर दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में वह युवक पर डंडे से हमला करते दिखाई दे रहा है। पिटाई के बाद बाबू जमीन पर गिर गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story