छत्तीसगढ़
परीक्षा के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक
Shantanu Roy
10 Jun 2026 8:59 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) रायपुर द्वारा आयोजित प्री बी.एड. प्रवेश परीक्षा एवं बी.एससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 11 जून को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कलेक्टर के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर एवं परीक्षा के नोडल अधिकारी श्री धनराज मरकाम ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आब्जर्वर, गेट वीक्षक एवं परीक्षा व्यवस्था से जुड़े विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्री धनराज मरकाम ने अधिकारियों को कहा कि प्रवेश परीक्षाएं विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी होती हैं, इसलिए परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी आब्जर्वरों एवं गेट वीक्षकों को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों में प्रवेश व्यवस्था, अभ्यर्थियों की पहचान सत्यापन प्रक्रिया, गोपनीयता और अनुशासन बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हो सके। सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, विद्युत व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय, पर्याप्त बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही परीक्षा केंद्रों में समय पर अभ्यर्थियों के प्रवेश, भीड़ प्रबंधन और सुचारू परीक्षा संचालन के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। उन्होंने कहा कि सभी केंद्राध्यक्ष एवं संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
जिला प्रशासन का प्रयास है कि परीक्षा पूरी तरह व्यवस्थित, निष्पक्ष और सफलतापूर्वक संपन्न हो तथा अभ्यर्थियों को बेहतर परीक्षा वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। डिप्टी कलेक्टर श्री मरकाम ने बताया कि जिले में प्री बी.एड. प्रवेश परीक्षा के लिए 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 4351 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। वहीं बी.एससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 5 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 1448 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस प्रकार दोनों परीक्षाओं में कुल 5799 अभ्यर्थी अपने भविष्य की दिशा तय करने के लिए परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन 11 जून को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक किया जाएगा। प्रशासन द्वारा सभी केंद्रों में सुरक्षा, निगरानी एवं परीक्षा संचालन की व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। व्यापम द्वारा परीक्षार्थियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य होगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार सुबह 9.30 बजे बंद कर दिया जाएगा, जिसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





