छत्तीसगढ़
ऊर्जा सुरक्षा और आधुनिक विद्युत व्यवस्था से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना: देवेन्द्र प्रताप सिंह
Shantanu Roy
3 Jun 2026 7:24 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए ऊर्जा सुरक्षा, आधुनिक विद्युत अवसंरचना और मजबूत उत्पादन एवं वितरण व्यवस्था को सबसे महत्वपूर्ण आधार बताते हुए राज्यसभा सांसद एवं परामर्शदात्री समिति के सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि देश के आर्थिक विकास की गति को बनाए रखने के लिए विद्युत क्षेत्र का निरंतर विस्तार और आधुनिकीकरण आवश्यक है। चंडीगढ़ स्थित जे.डब्ल्यू. मैरियट होटल में केंद्रीय विद्युत, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता तथा केंद्रीय विद्युत एवं नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येस्सो नायक की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित विद्युत मंत्रालय की संसदीय परामर्शदात्री समिति की बैठक में देशभर से आए लोकसभा एवं राज्यसभा सांसदों और विशेष आमंत्रित सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में भारत की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं, ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने, विद्युत क्षेत्र के समग्र विकास तथा स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए दीर्घकालिक रणनीतियों पर विस्तृत मंथन किया गया।
बैठक के दौरान देश में विद्युत पारेषण एवं वितरण अवसंरचना के विस्तार, राष्ट्रीय विद्युत ग्रिड के आधुनिकीकरण, ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने तथा सौर एवं पवन ऊर्जा जैसे नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के प्रभावी एकीकरण पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेषज्ञों और जनप्रतिनिधियों ने विद्युत तंत्र को अधिक विश्वसनीय, सुरक्षित और उपभोक्ता हितैषी बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर बल दिया। समिति के सदस्यों ने उन्नत पूर्वानुमान प्रणाली, स्मार्ट ग्रिड तकनीक, विद्युत आपूर्ति की स्थिरता, दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर विद्युत सुविधाओं के विस्तार तथा गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नवाचार आधारित सुधारों को बढ़ावा देने पर भी सहमति बनी।
राज्यसभा सांसद श्री सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत अवसंरचना को और अधिक मजबूत बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा सुरक्षा केवल विकास का विषय नहीं, बल्कि राष्ट्र की आर्थिक और रणनीतिक मजबूती का भी महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने, स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने तथा प्रत्येक नागरिक तक सुलभ, विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण विद्युत पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा किसी भी राष्ट्र की आर्थिक प्रगति की आधारशिला होती है। उद्योग, कृषि, परिवहन, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा डिजिटल सेवाओं जैसे सभी प्रमुख क्षेत्रों का संचालन विश्वसनीय ऊर्जा आपूर्ति पर निर्भर करता है। भारत विश्व की सबसे तेज गति से विकसित होती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और इसके साथ ऊर्जा की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में सौर, पवन और अन्य नवीन ऊर्जा स्रोतों के विकास के साथ-साथ आधुनिक विद्युत अवसंरचना का निर्माण अत्यंत आवश्यक हो गया है।
राज्यसभा सांसद श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प तभी सफल होगा जब देश की ऊर्जा व्यवस्था मजबूत, आधुनिक और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप होगी। उन्होंने विद्युत मंत्रालय की संसदीय परामर्शदात्री समिति का सदस्य होने को गर्व का विषय बताते हुए कहा कि समिति केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर के मार्गदर्शन में देश के विद्युत क्षेत्र को अधिक सक्षम, टिकाऊ, आधुनिक और उपभोक्ता-केंद्रित बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। बैठक में देश की ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने, विद्युत क्षेत्र में निवेश और नवाचार को बढ़ावा देने तथा आने वाले वर्षों में भारत को वैश्विक ऊर्जा नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव और रणनीतियां सामने आईं, जिन पर केंद्र सरकार गंभीरता से कार्य करेगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





