छत्तीसगढ़

प्रेमी का मायाजाल, पति को छोड़कर मायके आ गई महिला, मिला धोखा

Nil dhankar
22 Sept 2024 3:50 PM IST
प्रेमी का मायाजाल, पति को छोड़कर मायके आ गई महिला, मिला धोखा
x
छग

रायगढ़ raigarh news। रायगढ़ में प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका को शादी का झांसा देकर रेप किया। बताया जा रहा है कि आरोपी प्रेमी के बहकावे में आकर पति को छोड़कर युवती मायके आ गई। इस दौरान मायके में प्रेमी अमित राठिया ने कई बार शारीरिक संबंध बनाया। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। Married girlfriend

मिली जानकारी के मुताबिक युवती से आरोपी अमित राठिया शादी करना चाह रहा था, लेकिन बाद में वह अपने वादे से मुकर गया। युवती को शादी नहीं करुंगा बोल दिया। इसके बाद युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता ने बताया कि 2023 में अमित ने युवती को इजहार किया था। इसके बाद दोस्ती और दोनों मिलने-जुलने लगे थे, लेकिन इसी बीच 2024 के अप्रैल माह में युवती की शादी दूसरे लड़के से हो गई। वह उसके साथ रहने लगी। फिर भी शादी के बाद प्रेमी-प्रेमिका में बातचीत होते रहती थी। पीड़िता ने बताया कि शादी बाद वह खुश नहीं थी। उसके बीच पति और पत्नी जैसा संबंध नहीं था। ऐसे में प्रेमी अमित राठिया युवती को अपने पति को छोड़कर आ जाने को कहा। युवती से शादी करने का वादा भी किया। युवती जुलाई 2024 में पति को छोड़कर अपने प्रेमी के पास आ गई।

पीड़िता ने बताया कि भुपदेवपुर में वह अपने प्रेमी के साथ कुछ दिन रही, जहां प्रेमी ने कई बार शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद अगस्त में वह शादी करने से इनकार कर दिया। युवती ने मामले की सूचना अपने परिजनों को दी। इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।


Next Story