छत्तीसगढ़

CG Weather Today: मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया, प्रशासन और लोगों से सतर्क रहने की अपील

jantaserishta.com
31 Aug 2026 8:20 AM IST
CG Weather Today: मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया, प्रशासन और लोगों से सतर्क रहने की अपील
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: देश के कई राज्यों में बारिश कहर बनकर टूट पड़ी है। छत्तीसगढ़ में भी पिछले कई दिनों से राजधानी रायपुर सहित अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश हो रही है, जिसके चलते जन जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। प्रदेश के कई नदी नाले उफान पर है, कहीं सड़कें लबालब है। इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने प्रदेश में 2 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई है। IMD ने छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। वहीं, कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक तथा बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी होने की चेतावनी जारी की है।
राजधानी में कल रात से ही बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर महासमुंद और गरियाबंद में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। वहीं, जशपुर, रायगढ़ और बस्तर संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश के साथ बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के दौरान मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि बेवजह घर से बाहर न निकलें, आवश्यक काम होने पर ही निकले और घर से बाहर जा रहें हो तो अपने साथ रेन कोट, छतरी जरूर रखें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story