छत्तीसगढ़

CG BREAKING: जेवरात भरे पेटी लूट ले गए बदमाश, कीमत 40 लाख रुपए

Nil dhankar
13 Jun 2024 10:49 AM IST
CG BREAKING: जेवरात भरे पेटी लूट ले गए बदमाश, कीमत 40 लाख रुपए
x
छग

कोंडागांव kondagaon news । जिले में सराफा व्यापारी bullion trader से लगभग 40 लाख रुपए के जेवरात की लूट Jewelry robbery हो गई है। बताया जा रहा है कि वे साप्ताहिक बाजार से घर लौट रहे थे। सोने-चांदी से भरे आभूषण की पेटी को कार में रख रहे थे। इसी बीच वहां पहुंचे नकाबपोश लुटेरों ने उनसे पेटी लूट ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामला बयानार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, सराफा व्यापारी राकेश जैन कोंडागांव के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि साप्ताहिक बाजारों में भी वे अपनी सोने-चांदी की दुकान लगाते हैं। एक दिन पहले बयानार के बाजार में भी दुकान लगाई थी। उनके पास सोने-चांदी के तरह-तरह के आभूषण थे। लुटेरों ने उनपर पहले से ही नजर बना रखी थी।

chhattisgarh news जब शाम के वक्त व्यापारी ने अपने पूरे आभूषणों को एक पेटी में रखा, फिर जब गाड़ी में रखने आ रहे थे तो उसी बीच 3 से 4 लुटेरे मौके पर पहुंच गए। सभी नकाब पहने हुए थे। जिसके बाद उन्होंने सराफा व्यापारी राकेश जैन से आभूषणों की पेटी छीन ली। फिर मौके से भाग निकले। जिसके बाद व्यापारी ने अपने साथ हुई इस लूट की जानकारी पुलिस को दी।

बयानार थाना प्रभारी रोशन कौशिक ने कहा कि, मामला हमारे संज्ञान में आया है। व्यापारी ने जानकारी दी है कि उनकी आभूषणों की पेटी की लूट हुई है। आभूषण कितने के थे ये जांच के बाद ही पता चलेगा। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा। Bayanar Police Station Area

Next Story