छत्तीसगढ़

विपक्ष की ओछी हरकतें बताती हैं कि भारत को एक मजबूत नेतृत्व की क्यों जरूरत है, रायपुर में बोलीं कंगना रनौत

jantaserishta.com
18 Oct 2026 11:18 AM IST
विपक्ष की ओछी हरकतें बताती हैं कि भारत को एक मजबूत नेतृत्व की क्यों जरूरत है, रायपुर में बोलीं कंगना रनौत
x
रायपुर: अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत छत्तीसगढ़ के रायपुर में शनिवार की रात को 'ढोलिडा 2026' में हिस्सा लिया। 'ढोलिडा 2026' शहर के सबसे बड़े नवरात्र रास गरबा आयोजनों में से एक है। अभिनेत्री ने रविवार को कोलकाता भगदड़ हादसा, विपक्ष के रिजीम चेंज बयान और छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर बात की।
कंगना रनौत ने अष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रायपुर में पहली बार गरबा में शामिल होने का अनुभव बहुत ही शानदार रहा। गुजरात से निकलकर गरबा अब पूरे देश में हो रहा है, जो अच्छी पहल है। विपक्ष की ओर से सत्ता परिवर्तन (रिजीम चेंज) को लेकर दिए गए बयानों पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, "इस तरह की ओछी हरकतें देश को लगातार यह याद दिलाती हैं कि एक मजबूत नेतृत्व की कितनी जरूरत है। आपने देखा कि कल रात फ्रांस में क्या हुआ, वहां सब कुछ आग के हवाले कर दिया गया। ऐतिहासिक इमारतों से लेकर दुकानों तक, हर जगह लूटपाट हुई। लोग यह सब देख रहे हैं। मौजूदा हालात तीसरे विश्व युद्ध की याद दिलाते हैं। विपक्ष की ये हरकतें साफ बताती हैं कि भारत को एक मजबूत नेतृत्व की क्यों जरूरत है और हमें इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहले से कहीं ज्यादा आवश्यकता क्यों है?"
चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ की घटना पर उन्होंने कहा, "यह एक बेहद दुखद घटना है, वहां भगदड़ मच गई। यह दिल तोड़ने वाली बात है कि इतने खुशी भरे त्योहार के मौसम में, जब हर तरफ जश्न का माहौल है, तब इतने सारे लोग गहरे दुख में डूब गए हैं। मैं प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं सभी से अपील करती हूं कि वे ऐसी जगहों पर जाने से बचें, जहां भारी भीड़ हो। आगे कई त्योहार आने वाले हैं, दशहरा और दीपावली भी बिल्कुल करीब हैं।"
वहीं, कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर फोटोशूट के 'बिहाइंड-द-सीन्स' (बीटीएस) पल साझा किए हैं। उन्होंने पारंपरिक परिधान पहनने पर अपनी खुशी जाहिर की, जो देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हैं। उन्होंने लिखा, "हमारे अपने पारंपरिक शिल्प और सांस्कृतिक विरासत को पहनना बहुत खुशी की बात है। गरबा उत्सव के लिए छत्तीसगढ़ में होना भी बहुत अच्छा लग रहा है। यहां फोटोशूट का एक छोटा सा बीटीएस है।"
रनौत ने आगे कहा, "नवरात्र स्त्रीत्व का उत्सव है और गरबा जीवन का नृत्य है। इन सबके केंद्र में देवी (शक्ति) हैं। नवरात्र की शुभकामनाएं।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story