
x
छग
सूरजपुर। सूरजपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने एक बड़े कदम के तौर पर पार्टी से निष्कासित 9 सदस्यों को शिवनंदपुर नगर पंचायत चुनाव के बाद वापस ले लिया है. इस संबंध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि सिंह ने आदेश जारी किया है.
छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अनुमति से जिला अध्यक्ष शशि सिंह द्वारा जारी आदेश में पांच पुरुष व चार महिला समेत 9 लोगों को पार्टी में वापस लिया गया है. इन सभी को नगरीय निकाय चुनाव के बाद बगावत का आरोप लगाकर पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया गया था.
कांग्रेस के इस यू-टर्न से पार्टी कार्यकर्ताओं में कहीं नाराजगी, तो कहीं खुशी वाली बात देखने को मिल रही है. इस घटनाक्रम पर राजनीतिक गलियारे के साथ-साथ आम जनता के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है.
Next Story





