छत्तीसगढ़

CG BREAKING: महिला टीचर को थप्पड़ जड़ने वाले प्राचार्य का ट्रांसफर, कलेक्टर ने की कार्रवाई

Nil dhankar
5 July 2024 10:15 AM IST
CG BREAKING: महिला टीचर को थप्पड़ जड़ने वाले प्राचार्य का ट्रांसफर, कलेक्टर ने की कार्रवाई
x
छग

बलरामपुर Balrampur News। छत्तीसगढ़ के स्कूलों से कई प्रकार की चौकाने वाली खबर निकलकर सामने आती है। इस दौरान कई खबरे ऐसी होती है जो जनता को सोचने पर मजबूर कर देती है। ऐसा ही कुछ शा.उ.मा. विद्यालय राजपुर Rajpur में हुआ था। Balrampur

chhattisgarh news यहां बीते दिनों स्कूल के प्राचार्य ने महिला शिक्षका को थप्पड़ मार दिया था। इतना ही नहीं प्राचार्य पर स्कूल परिसर में लगे पेड़ों को भी काटने का आरोप था। महिला शिक्षका ने इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी से की थी। chhattisgarh

Balrampur Big News इस मामले की जांच करने डीईओ स्कूल पहुंचे और प्रिंसीपल से आरोपों की जानकारी लेनी चाही। लेकिन प्राचार्य उलटा उन पर ही रौब जमाने लगे और कोई भी स्पष्टीकरण नहीं दिया। जिसके बाद डीईओ ने कलेक्टर को मामले की जानकारी दी। वहीं अब इस मामले में एक्शन लेते हुए कलेक्टर ने महिला शिक्षक को थप्पड़ मारने वाले प्राचार्य को उनके पद से हटाते हुए SDM ऑफिस बलरामपुर में अटैच करने का आदेश जारी किया है। वहीं स्कूल के ही शिक्षक विनोद मिश्रा को प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है।

Next Story